Author: Abhishek Singh

रांची। वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप सिंह की 484वीं जयंती धुर्वा गोलचक्कर सेक्टर 2 में मनाई गयी। झारखंड क्षत्रिय महापंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में द्वीप प्रज्वलन डॉक्टर पीएन सिंह, आरएन सिंह, रेणुका सिंह, शिवाजी सिंह, बीरेंद्र सिंह, शैलेश्वर दयाल सिंह के द्वारा किया गया। फिर राष्ट्रगान से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर धीरज सूर्यवंशी द्वारा किया गया। उपस्थित वक्ताओं द्वारा स्वस्थ्य, समर्थ और सांस्कारिक भारत के लिए महाराणा…

Read More

नई दिल्ली : भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दिल्ली की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न मामले में उनके खिलाफ आरोप तय कर दिया है। अदालत ने पांच महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृज भूषण शरण सिंह पर आईपीसी की धारा 354, 354ए के तहत आरोप तय किया हैं। बृज भूषण शरण सिंह पर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। कोर्ट को बृज भूषण के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत मिले है। मामले…

Read More

साहेबगंज। राजमहल संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी विजय हांसदा ने नामांकन दाखिल किया। विजय हांसदा के नामांकन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल हुए। विजय हांसदा के नामांकन जुलूस में पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी सहित अन्य शामिल हुए। बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। बता दें कि विजय हांसदा ने 2014 और 2019 में लगातार 2 बार राजमहल संसदीय सीट से जीत हासिल की है। उन्हें पार्टी ने तीसरी बार मौका दिया है।…

Read More

पटना, एजेंसियां। बिहार बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने मणिशंकर अय्यर के बयान जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। पाकिस्तान आज खाने को मोहताज है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस को अपनी दोगली नीति को छोड़ देना चाहिए। देश आज इतना मजबूत है कि पाकिस्तान अगर आंख दिखाएगा तो वो मैप में नहीं दिखेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस, मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। जो पाकिस्तान आज खाने को मोहताज है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस दोगली नीति छोड़े। ये फारूख अब्दुल्ला की भाषा बोल रहे…

Read More

रांची। शुक्रवार को रांची से 188 हज यात्रियों का दूसरा जत्था मदीना के लिए रवाना हुआ। हज यात्री कोलकाता से दमदम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से दो विमानों से मदीना के लिए रवाना हुए। पहला विमान 109 यात्रियों को लेकर 12:25 में जद्दा के लिए उड़ान भरा। जबकि दूसरा विमान 2:25 में रवाना हुआ। इस मौके पर हज यात्रियों की सेवा के लिए युवा झारखंड के संरक्षक व समाजसेवी अरसे आलम अपनी टीम के साथ दमदम हवाई अड्डा पर पहले से ही मौजूद थे। युवा झारखंड की ओर से ही हज यात्रियों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। टीम में…

Read More

पटना, एजेंसियां। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में फर्जी तरीके से बहाल लैब टेक्नीशियन पर स्वास्थ विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सभी की सेवा समाप्त कर दी गयी है। वहीं फर्जी बहाल हुए लैब टेक्नीशियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। इन सभी लैब टेक्नीशियन की बहाली फर्जी लेटर निकालकर वर्ष 2022 में की गई थी। मामला उजागर होने के बाद इन सबकी विभागीय जांच की गयी और जांच में दोषी पाये जाने के बाद अब विभाग ने यह कठोर कार्रवाई करने का काम किया है। फर्जी बहाल हुए ये आठ लोग ड्यूटी पर आ रहे थे और…

Read More

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। उनको 1 जून तक के लिए जमानत मिली है। जमानत के लिए उनको 50000 रुपये का मुचलका भरने के लिए कहा गया है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि जमानत के दौरान केजरीवाल शराब घोटाला मामले को लेकर सार्वजनिक स्तर पर कोई बयान नहीं देंगे। वह किसी भी गवाह से बातचीत नहीं कर सकेंगे। केस से जुड़ी किसी भी आधिकारिक फाइल तक उनकी पहुंच नहीं होगी। न ही वह किसी फाइल पर हस्ताक्षर कर सकेंगे। ये 5 काम नहीं कर पायेंगे (1)…

Read More

नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर में लोग आज बड़े ही हर्षोल्लास से अक्षय तृतीया का पर्व मना रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदना शुभ होता है, लेकिन सोने का दाम बहुत लोगों की पॉकेट पर भारी पड़ता है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 71,500 रुपये को पार कर चुका है, लेकिन सोना एक ऐसी वस्तु है जिसे लोग हर समय का साथी मानते है और इसमें निवेश भी करना चाहते। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि आप 24 कैरेट का सोना मात्र एक रुपये में कैसे खरीद सकते है। डिजिटल इंडिया…

Read More

रांची। झारखंड में इस समय मौसम कुछ बदला हुआ है। आंधी-पानी के कारण तापमान में गिरावट भी आयी है। इसको देखते हुए शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। विभाग ने 13 मई से सभी स्कूलों को पुराने समय पर संचालित करने का निर्देश जारी कर दिया है। मौसम परिवर्तन को देखते हुये विभाग ने यह निर्णय लिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड राज्य में संचालित सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय में कक्षा KG से ऊपर की कक्षाएं 13 मई से अपने…

Read More

अहमदाबाद, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने पुष्टि की है कि टीम इंडिया के नए मुख्य कोच की नियुक्ति के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। नवंबर 2021 से राहुल द्रविड टीम इंडिया के चीफ कोच हैं। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन पर रह चुकी है। 2023 में भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के समापन के बाद द्रविड़ का अनुबंध बढ़ाया गया था। लेकिन, अब लगता है कि बीसीसीआई चीफ कोच के पद पर किसी और को आजमाना चाहता है। बोर्ड जल्द ही नए कोच…

Read More