Author: Abhishek Singh

पुणे, एजेंसियां। महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग लड़के ने महंगी पोर्श कार से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार चला रहे 17 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस ने उस पर बालिग लोगों की तरह मुकदमा चलाने और उसे पुलिस हिरासत में भेजने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इससे इनकार करते हुए आरोपी को जमानत दे दी। इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अनीस दुधिया और अश्विनी कोस्टा…

Read More

नई दिल्ली, एजेंसियां। हेलीकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुलैयान की मौत पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुख जताया है। एस जयशंकर ने ट्वीटर हैंडल पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस शोक की घड़ी में ईरान की जनता के साथ खड़ा है। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति डॉ इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री एच अमीर-अब्दुल्लैया के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं। उनके साथ मेरी कई मुलाकातें याद आ रही हैं। आखिरी बार उनसे जनवरी 2024 में ही मिला था। उनके परिवारों…

Read More

मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के पहले दिन यानी आज शेयर मार्केट में कोई कामकाज नहीं हुआ। वोटिंग के कारण आज शेयर मार्केट बंद है। इसकी घोषणा पहले ही कर दी गई थी। बता दें कि शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद शेयर मार्केट खुला रहा था। बताते चलें कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पांचवें चरण के मतदान हो रहे हैं। मुंबई में लोकसभा की छह सीटें हैं। लोकसभा चुनाव के कारण सोमवार को शेयर बाजार बंद रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने पहले ही कहा था कि मुंबई में 20 मई को लोकसभा इलेक्शन के लिए वोटिंग होनी है।…

Read More

नई दिल्ली, एजेंसियां। 2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान चल रहा है। दोपहर 1 बजे तक 36.73% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा लद्दाख में 52.02% और सबसे कम महाराष्ट्र में 27.78% मतदान हुआ है। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 35.31%, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 40.38% और लखनऊ ईस्ट सीट पर 34.03% वोटिंग हुई है। उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान एक CRPF जवान की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर और हुगली में…

Read More

रांची। झारखंड की तीन लोकसभा सीटों और गांडेय उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। दोपहर एक बजे तक चतरा में सबसे अधिक वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग द्वारा आंकड़ों के अनुसार 1 बजे तक हजारीबाग में 40.16 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, 1 बजे तक चतरा में 42.76 वोटिंग हुई है। कोडरमा में 1 बजे तक 42.73 वोटिंग हुई है। गांडेय उप चुनाव में 1 बजे तक 40.38 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बता दें कि गांडेय से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव मैदान में हैं। इसे भी पढ़ें NLC में 239 पदों पर वेकेंसी, अब 15…

Read More

बेंगलुरु, एजेंसियां। नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) की ओर से इंडस्ट्रियल ट्रेनी के 239 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों का विवरण : इंडस्ट्रियल अप्रेंटिस /एसएमई और तकनीकी (ओ एंड एम) की 100 वैकेंसी हैं। इसके लिए ट्रेनिंग की अवधि 03 वर्ष होगी। ट्रेनिग अवधि के दौरान उम्मीदवारों को प्रथम वर्ष में 18,000, दूसरे वर्ष 20,000 और तीसरे वर्ष 22,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इंडस्ट्रियल अप्रेंटिस (खान एवं खान सहायता सेवाएं) के 139 पदों पर…

Read More

नई दिल्ली, एजेंसियां। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) की एक रिसर्च में सामने आया कि कोवैक्सिन के भी साइड इफेक्ट्स हैं। इसमें ICMR का हवाला दिया गया। अब भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और इसे गलत बताया है। ICMR ने BHU को एक नोटिस भेजा है। इसमें ICMR के डायरेक्टर जनरल डॉ. राजीव बहल ने लिखा है कि जिस रिसर्च में यह दावा किया गया है कि अध्ययन में वैक्सीन लेने वाले लोगों पर गंभीर साइड्स इफेक्ट्स देखे गए, वह रिसर्च पूरी तरह भ्रामक और गलत तथ्यों पर आधारित है। इसका ICMR से कोई लेना-देना…

Read More

गुवाहाटी, एजेंसियां। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग-2024 का आखिरी लीग मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। गुवाहाटी में रविवार शाम से रुक-रुककर बारिश होती रही। रात 10:30 बजे करीब साढ़े तीन घंटे देरी से टॉस हुआ, लेकिन बारिश ने एक बार फिर फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिले। इन पॉइंट के साथ कोलकाता ने 20 पॉइंट के साथ पहले और राजस्थान ने 17 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। ऐसे में कोलकाता और हैदराबाद के बीच 21 मई…

Read More

हैदराबाद, एजेंसियां। IPL 2024 में कल हुए डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ पॉइंट्स टेबल में 17 अंक के साथ टीम दूसरे नंबर पर आ गई है। हालांकि दूसरे स्थान पर सनराइजर्स की जगह पक्की नहीं हुई है। लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में अगर कोलकाता नाइट राइडर्स को राजस्थान रॉयल्स हरा देती है तो हैदराबाद तीसरे नंबर पर फिनिश करेगी। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर पहली पारी में 214 रन…

Read More

इन दिग्गजों ने डाला वोट नई दिल्ली, एजेंसियां। 2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान चल रहा है। सुबह 11 बजे तक 23.66% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 32.70% और सबसे कम महाराष्ट्र में 15.93% मतदान हुआ है। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 21.07%, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 24.02% और लखनऊ ईस्ट सीट पर 22.48% वोटिंग हुई है। उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान एक CRPF जवान की मौत हो गई। पश्चिम…

Read More