पटना, एजेंसियां। बिहार बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने मणिशंकर अय्यर के बयान जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। पाकिस्तान आज खाने को मोहताज है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस को अपनी दोगली नीति को छोड़ देना चाहिए। देश आज इतना मजबूत है कि पाकिस्तान अगर आंख दिखाएगा तो वो मैप में नहीं दिखेगा।
गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस, मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। जो पाकिस्तान आज खाने को मोहताज है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस दोगली नीति छोड़े। ये फारूख अब्दुल्ला की भाषा बोल रहे हैं। ‘हिंदुस्तान इतना ताकतवर है कि कोई आंख दिखाएगा तो पाकिस्तान भूगोल में दिखाई नहीं देगा।
ये पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। ये कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोलती है। आतंकवाद की भाषा बोलती है।
बता दें कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए।
हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उसके पास भी परमाणु बम है। कोई सिरफिरा आया तो हम पर इसका इस्तेमाल कर सकता है।
भारत को यह समझना जरूरी है कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए चर्चा बहुत जरूरी है।
वरना, पाकिस्तान सोचेगा कि भारत अहंकार के साथ हमें दुनिया में छोटा दिखा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान में कोई भी पागल इस बम का इस्तेमाल भारत पर कर सकता है।
इसे भी पढ़ें