चाईबासा,एजेंसियां: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा शुरू हो गया है। सबसे पहले पीएम मोदी ने चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड किसने बनाया, अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया।
कांग्रेस ने झारखंड के लिए क्या किया है। झारखंड के विकास पर ब्रेक लगा देनी वाली कौन, कांग्रेस। कांग्रेस को ये मंजूर नहीं था कि यहां का संसाधन आपके काम आए।
जब झारखंड बन रहा था, तब कांग्रेस के नेताओं ने विरोध किया। बिहार के नेताओं ने विरोध किया। बिहार के नेताओं ने यहां तक कह दिया कि उनकी डेड बाडी पर ही झारखंड बनेगा। ये लोग आपका भला नहीं सोचते।
पीएम ने कहा कि झामुमो सरकार ने झारखंड में खनिज को लूटा है। शराब घोटाला किया। जमीन घोटाला भी जेएमएम के लोगों ने किया है। इन्होंने झारखंड के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है। क्या झारखंड के लूटने वालों को आप माफ करेंगे क्या?
मोदी ने कहा कि सिंहभूम और झारखंड की धरती आदिवासी क्रांतिकारियों की धरती है। लेकिन, कांग्रेस ने आदिवासियों को कभी सम्मान नहीं दिया।
ये भाजपा है, जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को पहचान दिलाया। हम देश भर में जनजातीय म्यूजियम बना रहे है। वहीं, कांग्रेस जनजातीय समाज को आगे नहीं बढ़ना देना चाहते है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी और झारखंड का रिश्ता दिल है। झारखंड के लोगों को कोई समझता है तो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है। हमें हमेशा पता होता कि आपके मन में क्या है। यहां के लोग क्या चाहते हैं। इससे पहले मंच पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया।
चाईबासा में प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए सिंहभूम लोकसभा की एनडीए प्रत्याशी गीता कोड़ा और खूँटी से अर्जुन मुंडा को जीताने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत अन्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें