Author: Vikram Singh Kashyap

रांची: झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी है। इसमें आलमगीर के एक सहायक के ठिकाने से अब तक 25 करोड़ कैश बरामद हो चुके हैं। अभी कैस की गिनती जारी है। राजधानी रांची में ईडी की टीम ने सोमवार सुबह एक बार फिर दबिशा दी। खबर है कि आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के सहायक के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। उनके पास से 25 करोड़ रुपये से अधिक नगद कैश की बरामदगी हुई है। जानकारी के मुताबिक ये छापामारी झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से जुड़े…

Read More

नई दिल्ली : IPL 2022 चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पाथिराना हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। वह जल्द ही चोट से उबरने के लिए श्रीलंका वापस लौटेंगे। सीएसके ने रविवार को मीडिया से इस जानकारी को साझा करते हुए कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स पाथिराना के जल्द ठीक होने की कामना करती है। पाथिराना ने सीएसके के लिए अंतिम मैच हैदराबाद के खिलाफ खेला था। जिसमें सीएसके 78 रन से जीती थी। इस मैच में उन्होंने दो ओवर डाले थे जिसमें ऐडन मार्कराम और…

Read More

नई दिल्ली : गर्मी के मौसम शुरू हो चुका है। गर्मी के कारण कमजोर इम्युनिटी वाले लोग अकसर सर्दी-जुकाम का शिकार हो जाते हैं। गर्मी उनके प्रतिरोधक क्षमता को झुलसा कर रख देती। कई लोगों को तो मालूम भी नहीं होता कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है और इससे बचने का उपाय क्या है। आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में भी सर्दी और जुकाम कैसे होता है और इसके क्या उपाय हैं। क्या है गर्मियों में सर्दी-जुकाम के कारण डॉक्टरों की मानें तो गर्मियों में सर्दी जुकाम होने के पीछे वायरस एक बड़ा कारण है। एंटरोवायरस…

Read More

तेहरान, एजेंसियां। लंबे संघर्ष और बातचीत की कई दौर के बाद सभी 17 भारतीय नागरिकों की रिहाई पक्की हो गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से लगातार ईरान के साथ संपर्क साधा गया था। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुद अपने समकक्ष ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन के साथ कई बार फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में शिप पर सवार भारतीयों की सुरक्षा को लेकर जानकारी हासिल की गई। उनकी रिहाई को लेकर ईरान से बात भी की थी। ईरान ने कहा है कि उसने पुर्तगाली ध्वज वाले मालवाहक जहाज एमएससी एरीज़ के सभी चालक दल…

Read More

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा को पूरी उम्मीद थी कि उन्हें रायबरेली या अमेठी से टिकट मिलेगी। पर अंततः मायूसी ही उनके हाथ लगी। टिकट से वंचित होने के बाद फेसबुक पर रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा कि राजनीति की कोई भी शक्ति हो या पद हमारे परिवार के बीच नहीं आ सकती है। हम सभी अपने देश की जनता के लिए हैं। हम जनता की बेहतरी के लिए हमेशा काम करते रहे हैं और करते रहेंगे। आपके समर्थन और शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद… मैं सदैव अपनी जनसेवा पर अडिग हूं। यथासंभव लोगों…

Read More

पटना, एजेंसियां। बिहार से जम्मू जा रही ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। चलती हुई एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन अचानक से बोगियों से अलग हो गया। बोगियों को छोड़कर इंजन 3 किलोमीटर तक आगे भागता रहा। इसके बाद इसके चालक को सूचना मिली कि वो बिना बोगियों के इंजन को दौड़ा रहा है। उसने इंजन रोका इसके बाद उसे पीछे लाकर वापस कोच से जोड़ा गया। इस दौरान ट्रेन में लगभग 3000 यात्री सवार थे। यह घटना पंजाब के खन्ना, लुधियाना के पास हुई है। ट्रेन पटना से खुली थी और जम्मू जा रही थी। अर्चना एक्सप्रेस…

Read More

रांची। रांची के बीएसएनल मुख्यालय में भीषण आग लग गयी है। आग लगने के कारणों का अभी तक तक पता नहीं चल पाया है। कर्मचारियों की और से इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए कडी मशक्कत कर रही है। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। जानकारी मुताबिक आग रविवार को दोपहर में लगी। इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी…

Read More

रांची। सीपीआई कार्यालय के सभागार में कार्ल मार्क्स की 206वीं जयंती मनाई गयी। मार्क्स के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि देने के बाद राज्य कार्यकारणी सह रांची जिला सचिव अजय सिंह ने कहा की वर्तमान समय में कार्ल मार्क्स की लिखी और कही बाते सत्य साबित हो रही हैं। पूंजीवादी व्यवस्था आमजनों का खून चूस रही है। वर्तमान सरकार 80% आबादी की बात न कर चन्द पूंजीपतियों के हाथो की कठपुतली बनी हुई है। कहा कि आवश्यक खाद्य और जरूरतमंद, जो प्रतिदिन के इस्तेमाल में आती है, जो कभी भी टैक्स के दायरे में…

Read More

रांची। जेईई मेन का रिजल्ट जारी हो गया है। इसके साथ ही जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेईई मेन के स्कोर के माध्यम से झारखंड के राष्ट्रीय स्तर के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र नामांकन ले सकेंगे। इसमें नामांकन की प्रक्रिया ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) व सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीसैब) से होगी। इसके माध्यम से आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आइटी एवं अन्य गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में नामांकन के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। जेईई मेन के स्कोर के आधार पर एनआईटी जमशेदपुर में 751 सीटें, ट्रिपल आईटी रांची में 270, एनआईएएमटी रांची में…

Read More

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। TMC ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दावा किया गया कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्य को बदनाम करने के लिए भाजपा ने पूरी साजिश रची थी। PTI के मुताबिक, ये वीडियो भाजपा मंडल (बूथ) अध्यक्ष गंगाधर कायल के एक स्टिंग वीडियो का है। इसमें दावा किया गया है कि भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने शाहजहां शेख सहित उनके 3 नेताओं पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगवाए। स्टिंग वीडियो में भाजपा नेता ने कहा कि सुवेंदु ने…

Read More