रांची,एजेंसियां। रांची से देवघर और गोवा की यात्रा अब आसान हो गयी है। दोनों जगहों के लिए रांची, से अब सीधी फ्लाइट उपलब्ध होगी।
बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के साथ- साथ गोवा जाने वाले पर्यटकों के लिए ये बड़ी खबर है। राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से देवघर और गोवा के लिए विमान सेवा की शुरुआत हो रही है।
इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया है। इसमें 26 मार्च से गोवा के लिए विमान उड़ान भरने लगेंगे, जबकि 27 मार्च से देवघर के लिए फ्लाइट की शुरुआत हो जायेगी। 28 मार्च से लखनऊ की यात्रा भी आसान होगी।
देवघर जाने के लिए फ्लाइट 27 मार्च से और दूसरी फ्लाइट 1 जून से मिलने लगेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने समय और शेड्यूल के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के प्रबंधन को प्रस्ताव भेज दिया है।
एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल के अनुसार गोवा एवं देवघर के लिए रांची एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा फ्लाइट दूसरे राज्यों के लिए हो, ताकि लोगों के लिए यात्रा करना और आसान हो।
रांची से देश के विभिन्न शहरों के लिए 20 फ्लाइटों की सूची समय-सारिणी के साथ एयरपोर्ट प्रबंधन को दे दी गयी है। रांची से गोवा के लिए विमान प्रतिदिन 26 मार्च से शाम 6:45 बजे रवाना होगी और रात 9:10 बजे गोवा पहुंचेगी।
वहीं, रांची से लखनऊ के लिए विमान 28 मार्च से दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी एवं लखनऊ दोपहर 3:00 बजे पहुंचेगी।
इसे भी पढ़ें