जमशेदपुर,एजेंसियां: जमशेदुपर के बागबेड़ा में गुरुवार को दिनदहाड़े फायरिंग हुई। इसमें एक महिला समेत 5 लोग घायल हुए हैं।
सिद्धो-कान्हू मैदान स्थित गणेश नगर के पास 2 बाइक पर सवार 4 अपराधी पहुंचे और विजय कुमार उर्फ मोनू नामक शख्स पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे।
फायरिंग के दौरान एक महिला समेत 5 लोग घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में मोनू को पेट और हाथ में गोली लगी है।
पड़ोस की महिला ललिता देवी और पुट्टी मिस्त्री अनिल साहू को पैर में गोली लगी है। अन्य दो लोगों को मामूली जख्म है। सभी खतरे से बाहर हैं।
बताया जा रहा है कि किसी जमीन विवाद को लेकर इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर के सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत पहुंचे।
पुलिस ने मौके से 4 खोखा भी बरामद किया है। फायरिंग करने का शक कन्हैया सिंह पर जताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस मोनू से पूछताछ कर रही है।
घटना बारे में मोनू के घरवाले बता रहे हैं कि मोनू घर के बाहर खड़ा होकर पुट्टी मिस्त्री से बात कर रहा था। उसी दौरान 4 अपराधी अचानक से आये और मोनू पर फायरिंग कर दी।
इसे भी पढ़ें