पटना, एजेंसियां। बिहार में एक लड़की ने शादी के बाद पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। नशे की लत से ग्रसित दुल्हे के साथ दुल्हन से जाने से इनकार कर दिया।
नशेड़ी दुल्हा आखिर में बारात समेत वापस हो गया। इसके बाद रात भर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। जिसमें तय हुआ कि मेहर की रकम साढे आठ लाख रुपए लड़का पक्ष वालों को लौटना होंगे।
उस समय पैसा नहीं होने के कारण बारात पक्ष के लोग वापस लौट आए। वहीं दूल्हा यह सब सहन नहीं कर पाया और उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।
दूसरी ओर आसपास के लोग लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह मामला इलाके में चर्चित हो गया है।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बारसोई के अब्दाल टोली स्थित मोहम्मद राजा बारात लेकर बलतर पंचायत के गांव में आया था।
यहां दूल्हे ने दोस्तों के साथ शराब पी और फिर उनसे झगड़ा करने लगा। फिर इसकी जानकारी नव विवाहित दुल्हन एवं परिवार वालों को मिली।
इसके बाद दुल्हन ने लड़के के साथ ससुराल जाने से इनकार कर दिया। दोनों का निकाह हो चुका था। इस कारण पंचायती की गयी।
इसमें तय हुआ कि मेहर की रकम साढे आठ लाख रुपए लड़का पक्ष वालों को लौटने होंगे।
तब पास में पैसे नहीं होने के कारण लड़केवालों ने पैसे वापस करने का वादा किया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।
जानकारी के अनुसार बैरंग लौटे दूल्हा ने अपने घर आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की।
पर समय रहते परिवार वालों ने देख लिया और इलाज कर उसकी जान बच गयी।
इसे भी पढ़ें
हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव प्रचार के लिए नहीं मिली जमानत