दुमका। दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने शुक्रवार को नामांकन किया। इस दौरान दुमका समाहरणालय के बाहर बीजेपी समर्थकों का जमावड़ा रहा।
नामांकन के दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी. सारठ के विधायक रणधीर सिंह एवं राकेश चौधरी मौजूद रहें।
नामांकन के बाद दुमका के यज्ञ मैदान में एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया जायेगा। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लोगों को संबोधित करेंगे।
इसे भी पढ़ें