रांची : सात मई को राहुल गांधी चाईबासा और लोहरदगा के बसियां में जनसभा करेंगे। इसकी जानकारी झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अमद मीर ने प्रेस वार्ता के दौरान साझा की।
गुलाम अहमद मीर ने कहा कि राहुल गांधी हमारे स्टार कैंम्पेनर हैं। वे सात मई को कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने चईबासा और लोहरदगा आएंगे।
मालूम हो कि 13 मई को झारखंड में चार सीटों पर वोटिंग होनी है जिसमें खूंटी और लोहरदगा भी शामिल है। उक्त सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी सुखदेव भगत और कालीचरण मुंड़ा चुनावी दंगल में हैं।
मोदी पर जमकर बरसे मीर
गुलाम अहमद मीर ने कहा कि दो दिन से पीएम मोदी झारखंड में है। जनता ने उन्हें कोई रिस्पांस नहीं दिया।
पीएम मोदी के भाषणों पर टिप्पणी करते हुए मीर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के भाषणों में असल मुद्दे गायब होते हैं। दस साल में उन्होंने क्या किया इसकी उन्होंने चर्चा नहीं की, इसी कारण अपने दस साल के काम पर प्रधानमंत्री वोट नहीं मांग रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी शाम तक एक नेता पर 70000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हैं और 24 घंटे के अंदर उसके साथ सरकार बनाकर उसे उप मुख्यमंत्री बना देते हैं।
गुलाम अहमद मीर ने पीएम मोदी की भाषा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शहजादा प्रधानमंत्री का प्रिय शब्द है, जो वह चुनाव के दौरान राहुल गांधी के लिए प्रयोग करते हैं।
तो मैं उन्हें बता दूं कि राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं जिस परिवार का इतिहासआजादी हासिल करने के पहले से लेकर आजादी के बाद तक कुर्बानीयों से भरा है।
उन्होंने आगे कहा कि देश की 140 करोड़ जनता जानती है कि राहुल गांधी शहजादे नहीं शहीदजादे हैं। उनके परिवार ने समय के साथ अनेक कुर्बानियां दी है।
मोदी ने झारखंड के साथ किया सौतेला व्यवहार- गुलाम अहमद मीर
मीर ने पीएम मोदी के झारखंड दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी को झारखंड की याद केवल चुनावों के वक्त आती है।
उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में मोदी ने झारखंड को क्या दिया। अबतक झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है।
केंद्र सरकार ने झारखंड को पीएम आवास योजना भी मुहैया नहीं कराया। इस लिए हमारी गठबंधन सरकार को अबुआ आवास योजना शुरू करना पड़ा।
पलामू के मंडल डैम का शिलान्यास 5 वर्ष पूर्व पीएम मोदी ने किया था लेकिन उसमें अबतक कोई कार्य नहीं हुआ है। मोदी सरना धर्म कोड पर चुप्पी साधे रहते हैं।वे इसपर बात क्यों नहीं करते
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा मोदी के नाम पर और कांग्रेस मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है।
इसे भी पढ़ें