नई दिल्ली,एजेंसियां: देश के कई भागों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज गर्मी के कारण कई बीमारी होने का खतरा रहता है। इस मौसम में लू लगने और डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ते चलें जाते हैं।
गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।
ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को शुरुआती महीनों में उल्टी की समस्या रहती है, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
इससे कई प्रकार के समस्याएं हो सकती हैं। जिससे महिलाओं की हेल्थ बिगड़ने का रिस्क होता है। इसका सीधा असर बच्चे की हेल्थ पर भी पड़ सकता है।
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस मौसम में प्रेग्नेंट महिलाएं कैसे सेहत का ध्यान रखें।
विशेषज्ञ डॉ गर्भवती महिलाओं को गर्मियों के दौरान पानी खूब पीना चाहिए। इसके लिए ताजा फलों का जूस पीना फायदेमंद है।
महिलाएं दही और छाछ का सेवन भी कर सकती हैं। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है।
इसके साथ ही भरपूर सलाद का सेवन करें। प्रेगनेंसी के दौरान दोपहर में बाहर निकलने से भी बचना चाहिए।
कपड़ों के फैब्रिक का रखें ध्यान
प्रेगनेंसी के दौरान कपड़ों के फैब्रिक का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे कपड़े पहने जो आरामदायक हों।
इस मौसम में कॉटन और लिनेन के कपड़े अच्छे रहते है। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ता तापमान इस फेब्रिक पर कम असर करता है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
गर्भावस्था के दौरान ज्यादा देर खड़े न रहें
आरामदायक जूते पहनें
डॉक्टर की सलाह पर रोजाना टहलें
तेज धूप में बाहर जानें से बचें।
इसे भी पढ़ें
आज जारी होंगे पश्चिम बंगाल 12वीं के रिजल्ट, ऐसे करें रिजल्ट चेक