देवघर। कुख्यात अपराधी ढिल्लन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को ढिल्लन सिंह को देवघर से गिरफ्तार किया है।
ढिल्लन सिंह मूल रूप बिहार के लखीसराय जिला का रहने वाला है, लेकिन वह वर्तमान में देवघर में रहकर अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
ढिल्लन सिंह बिहार और झारखंड के कई थानों में वांछित अपराधी है। कुंडा और अन्य इलाकों में इसका कहर कई वर्षों से जारी था।
जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के अलावा इसके ऊपर कई अन्य संगीन मामले भी दर्ज हैं। लखीसराय में ढिल्लन सिंह के ऊपर दो हत्या के मामले चल रहे है।
इसे भी पढ़ें