रांची। झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम में खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। सुबह और शाम हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, पांच दिनों बाद राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृ्द्धि होगी। इसके बाद लोगों को गर्मी का एहसास होगा।
9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा गुमलाः
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें
जानिए झारखंड में नवंबर के आखिरी सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम का हाल