Saraswati Puja 2026:
रांची। इस साल 23 जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की विधि-विधान पूजा की जाती है, जिसमें सरस्वती पुष्पांजलि मंत्र का उच्चारण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
सुबह 7:13 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
इस समय में पूजा करने से मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है।
सरस्वती पुष्पांजलि मंत्र
नमः भद्रकाल्यै नमो नित्यं सरस्वत्यै नमो नमः
वेद-वेदांग-वेदान्त-विद्यास्थानेभ्य एव च
एश श चंदना पुष्पा बिलवा पत्रांजलि
ॐ ओयिंग श्री सरस्वत्यै नमः
मंत्र का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंत्र का जाप करने से ज्ञान, बुद्धि और वाणी में सुधार होता है, कला और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है, एकाग्रता बढ़ती है और आत्मविश्वास मजबूत होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बसंत पंचमी के दिन इस सरस्वती पुष्पांजलि मंत्र का उच्चारण करना मां सरस्वती की कृपा प्राप्त करने और जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने का प्रमुख उपाय माना जाता है।
