देवघर। देवघर जिले से घर में आग लगने का मामला सामने आया है। आगजनी में घर में रखे चावल, मुर्गी सहित कई सामान जल कर राख हो गये।
अच्छी बात यह रही की किसी व्यक्ति के जान की नुकसान नहीं हुई है। आगजनी की घटना देर रात की बताई जा रही है।
आग किन वजहों से लगी, इसका पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच पूछताछ कर रही है।
आग लगने की यह घटना देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र के घोड़ादहा गांव की है। यहां रहने वाले छोटेलाल मुर्मू के घर में शनिवार की देर रात्रि में आग लग गई।
आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आगलगी की इस घटना में गृहस्वामी ने काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
बताया जाता है कि छोटेलाल मुर्मू अपने परिवार और तीन बच्चे के साथ जिस घर में आग लगी उसी घर के एक कमरे में सो रहा था ।
आधी रात को जब छोटा बच्चा नींद से जगा तो सारा घर धुआं से भरा पाया। जिसके बाद हल्ला कर उसने सभी को जगाया।
जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक सब कुछ जल चुका था। बच्चे के हल्ला करने पर सारे घर के परिवार जाग गए और घर से बाहर आकर हल्ला करने लगे।
आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करते रहे। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों ने पुलिस की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।
घर में रखा सामान जल कर राख होने पर घर वालों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
इसे भी पढ़ें