झारखंड के 90.39 फीसदी बच्चे पास
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 90.39 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति ने पूरे राज्य में टॉप किया है। उन्हें 99.2 प्रतिशत अंक मिले हैं।
सनात संजोरी (इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग) – 98.6 प्रतिशत अंक लाकर राज्य भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
वहीं, इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग की ही करिश्मा कुमार और 98.5 अंक राज्य में दूसरे स्थान पर हैं।
इसी स्कूल की सृष्टि सौम्या ने 98.4 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। टॉप 10 में कुल 44 छात्र हैं।
झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 3 लाख 38 हजार 398 छात्र पास हुए हैं। इनमें से 2 लाख 5 हजार 110 छात्र ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास किया है।
द्वितीय श्रेणी से 53 लाख 33 हजार छात्र पास हुए। तृतीय श्रेणी 19 हजार 555 छात्र पास हुए हैं।
जैक बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर अनिल महतो ने कहा कि आम चुनाव को देखते हुए हम लोग जल्दी जारी कर रहे हैं। अन्य सालों के मुकाबले इस बार 20 दिन पहले रिजल्ट हुआ है।
12वीं का रिजल्ट अगले 10 दिनों मेः
डॉक्टर महतो ने बताया कि अगले 10 दिनों में 12वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मैट्रिक में 91.91 प्रतिशत बच्चियां सफल हुई हैं, वहीं 89 फीसदी लड़कों ने भी परीक्षा पास की है।
इस बार देवघर का रिजल्ट सबसे खराब रहा है। यहां 84% प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह, लातेहार, कोडरमा टॉप 5 जिलों में शामिल हैं।
यहां के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जमशेदपुर के 94%, हजारीबाग के 93%, लातेहार के 93.23% और कोडरमा के 92% बच्चे पास हुए हैं।
इसे भी पढ़ें
शादी के बाद ससुराल से पहले वोट, दुल्हन के लिबास बूथ पर पहुंची सपना