धनबाद। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह 1 मई को नामांकन करेंगी। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन उपस्थित रहेंगे।
इसी दिन मुख्यमंत्री गोल्फ ग्राउंड में एक जनसभा भी संबोधित करेंगे। इसमें इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
1 मई को अनुपमा सिंह दिन के एक बजे समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
नामांकन दाखिल करने के बाद 3 बजे गोल्फ ग्राउंड में आम-सभा होगी। धनबाद लोकसभा इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह लगातार धनबाद लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सघन दौरा कर रहीं हैं।
अनुपमा सिंह ने कहा कि कोयलांचल सहित पूरे धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भय और आतंक को खत्म करने के साथ – साथ धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारना एवं विकास संबंधित कार्यों को करना पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा हमें विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी धनबाद लोकसभा से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
इसे भी पढ़ें