BiharAmit Shah: बेतिया रैली में अमित शाह का दावा: “14 तारीख तक लालू एंड कंपनी का सूपड़ा साफ होगा

Amit Shah: बेतिया रैली में अमित शाह का दावा: “14 तारीख तक लालू एंड कंपनी का सूपड़ा साफ होगा

Amit Shah:

बेतिया, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेतिया में एनडीए की जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला और एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को मतगणना के दौरान सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली गिनती में 11 बजे तक “लालू एंड कंपनी का सूपड़ा साफ” हो जाएगा। शाह ने लोगों से अपील की कि वह ‘कमल’ छाप पर वोट डालकर बिहार को विकास और स्थिरता की राह पर ले जाए ।

अमित शाह ने अपने भाषण में कहा

अमित शाह ने अपने भाषण में भगवान वाल्मीकि की तपोभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर गलती से विपक्ष की सरकार बन गई, तो चंपारण की भूमि ‘चंबल’ बन जाएगी और बिहार फिर से जंगलराज की तरफ चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 14 तारीख को मजबूत सरकार बनाने जा रहा है।

शाह ने अयोध्या और सीतामढ़ी

शाह ने अयोध्या और सीतामढ़ी में मंदिर निर्माण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाया गया और अब सीतामढ़ी में माता सीता का मंदिर बन रहा है। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि मंदिर के बनने के दिन अयोध्या-सीतामढ़ी के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू कर दी जाएगी।

गृह मंत्री ने घुसपैठियों पर कहा

गृह मंत्री ने घुसपैठियों पर सख्त रुख अपनाने का ऐलान करते हुए कहा कि एनडीए सरकार एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर निकालेगी। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके द्वारा निकाली गई “घुसपैठिया बचाओ यात्रा” व्यर्थ है। शाह ने कहा, “क्या कोई बांग्लादेशी तय करेगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?” और जोर देकर कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार ही स्थिरता और विकास की गारंटी है। इस जनसभा में अमित शाह ने चुनावी माहौल को गरमाते हुए विकास, सुरक्षा और धार्मिक महत्व को जोड़कर एनडीए की जीत का विश्वास जनता में जगाया।

इसे भी पढ़ें

Amit Shah in Siwan: सिवान में अमित शाह का दावा: शहाबुद्दीन फिर आएं तो भी बिहार में जंगलराज नहीं आने देंगे

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles