Author: Neeral Prakash

रांची। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ रांची पहुंच गये है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे युवा फाउंडेशन के साथ सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के लिए भी काम करते हैं। उसी सिलसिले में रांची आये हैं। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे फुटबॉल प्लेयर्स को इनकरेज करने यहां वे आये हैं। जानकारी के अनुसार युवा फाउंडेशन का कार्यक्रम ओरमांझी में है, जहां बालिकाओं को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जाता है। सचिन उनसे मुलाकात करेंगे। मौके पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा समेत जिला प्रशासन के कई…

Read More

रांची। रांची से भागलपुर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब रांची से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेनों में ज्यादा भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 08014/08013 रांची – भागलपुर – रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है। ट्रेन संख्या 08014 रांची – भागलपुर समर स्पेशल 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को रांची से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:25 बजे, मुरी आगमन 00.30 बजे, प्रस्थान 00.32 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01.40 बजे, प्रस्थान 01.45 बजे, धनबाद आगमन 03.45 बजे, प्रस्थान 03.50 बजे, जसीडीह आगमन…

Read More

रांची। रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों संग गैंगरेप हुआ है। ये दोनों आपस में मौसेरी बहनें हैं। दोनों मेला घुमने गई थीं। रास्ते में 3 युवकों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम तक डब बच्चियां घर नहीं लौंटी, तो उनके परिजनों ने पहले इधर-उधर तलाश की पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तरुंत बचिच्यों को तलाश की। मेला स्थल के निकट ही बच्चियां मिली जो, घायल थीं। दोनों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल भेजा। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें 2 नाबालिग है। सबसे पूछताछ जारी…

Read More

पलामू। टिकट से वंचित होने के बावजूद गिरिनाथ सिंह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह 24 अप्रैल को नामांकन कर सकते हैं। बता दें कि हाल ही में गिरिनाथ सिंह भाजपा छोड़कर राजद में शामिल हुए थे। उन्हें उम्मीद थी कि टिकट उन्हें मिलेगी और वह चतरा से चुनाव लड़ेंगे। परंतु इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग के क्रम में यह सीट कांग्रेस को चली गई। इससे गिरिनाथ काफी व्यथित हैं। अब गिरिनाथ सिंह हर हाल में चतरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि चतरा सीट कांग्रेस के झोली में चली गयी है और यहां से कांग्रेस ने उम्मीदवार…

Read More

रांची। इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन कल रविवार 21 अप्रैल को होगा। इसमें भाग लेने के लिए तमाम विपक्षी दिग्गज नेता आज से ही रांची पहुंचना शुरू कर देंगे। जानकारी के मुताबिक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव तथा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीत केजरीवाल आज दोपहर बाद रांची पहुंचेंगे। इन सभी नेताओं के रूकने की व्यवस्था कर दी गई है। इनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अन्य नेता रविवार…

Read More

रांची। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज यानी 20 अप्रैल को रांची पहुंच गये हैं। उनके साथ उनकी पत्नी भी आई हैं। सचिन रांची में एक फुटबाल मैच का प्रमोशन भी करेगे। शनिवार की सुबह 8 बजे सचिन रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुचें। एयरपोर्ट पर सचिन के स्वागत के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर सचिन ने मीडिया से थोड़ी बहुत बातचीत भी की। कहा कि वह यहां फुटबाल गेम के प्रमोशन के लिए आये हैं। इसके अलावा सचिन इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में शिरकत करेगे। बता दें कि भारतीय क्रिकेट…

Read More

रांची। बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी 22 अप्रैल से नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। प्रत्याशियों के नामांकन के समय प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। झारखंड में चार चरणों में 14 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे। चौथे चरण में शामिल बीजेपी के क्षेत्र सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू के एनडीए उम्मीदवार की नामांकन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी। 22 अप्रैल को सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी गीता कोड़ा, 23 अप्रैल को खूंटी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा…

Read More

हेमंत सोरेन की बढ़ी मुश्किल, सद्दाम डायरी खोल रही रोज नये राज रांची। हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिस जमीन घोटाले के आरोप में वे जेल में बंद हैं, उसी मामले में गिरफ्तार आरोपी सद्दाम की डायरी रोज नये राज खोल रही है। खास तौर पर अंतु तिर्की की गिरफ्तारी के बाद ईडी पूरी तरह रेस हो गई है और हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि फिलहाल ईडी सद्दम के अलावा अफसर खान और तीन दिन पहले गिरफ्तार अंतु तिर्की, विपीन सिंह और इरशान को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर…

Read More

धनबाद। धनबाद जिले में उपायुक्त के निर्देश पर और लोकसभा चुनाव का मद्देनज़र उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज निरसा थाना क्षेत्र के गोरगा बस्ती में उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस के द्वारा अभियुक्त विकास साहनी के यहां छापेमारी की गई है। जहां विकास साहनी अपने घर में मिनी नकली शराब फैक्ट्री संचालित कर रहा था। उत्पाद विभाग ने मिनी नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए 4 लीटर कैरामील, 10 जरकिन स्प्रिट लगभग कुल 350 लीटर तथा विभिन्न ब्रांड के 14 पेटी शराब जब्त किया है। कुल…

Read More

जमशेदपुर। साइबर ठगों ने जमशेदपुर के डीसी के नाम से फेसबुक पर एक फेक आईडी बनाया है। ठग अब इस फेक आईडी का इस्तेमाल कर आम लोगों से रुपयों की मांगकर रहे है। इसे लेकर जिला जनसंपर्क कार्यालय से एक आदेश भी जारी किया गया है जिसमें जिले वासियों को सतर्क रहने की अपील की गई है। बताया गया है कि डीसी जमशेदपुर के नाम से एक फेसबुक आईडी बनाई गई है। लोग इसके झांसे में नहीं आए और ना ही पैसे ट्रांसफर करे। इस फेक आईडी की फ्रेंड लिस्ट काफीं लंबी हो चली है। 2 अप्रैल को इस फेक…

Read More