Author: IDTV

नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें कर अधिकारियों द्वारा उसके खिलाफ चार साल की अवधि के लिए कर पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही शुरू किए जाने को चुनौती दी गई थी। न्यायमूर्ति यशवन्त वर्मा और न्यायमूर्ति पुरुषेन्द्र कुमार कौरव की खंडपीठ ने कहा कि अन्य वर्ष के लिए पुनर्मूल्यांकन शुरू करने में हस्तक्षेप से इनकार करने के पहले के फैसले के अनुसार याचिकाएं खारिज की जाती हैं। मौजूदा मामला वर्ष 2017 से 2021 तक के मूल्यांकन से संबंधित है। पिछले सप्ताह खारिज की गई अन्य याचिका में कांग्रेस पार्टी ने…

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रपति भवन में ‘भारत रत्न’ सम्मान समारोह के कारण 30 मार्च को ‘‘चेंज ऑफ गार्ड’’ समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी। यह समारोह एक सैन्य परंपरा है, जो हर सप्ताह राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के एक नए समूह को कार्यभार संभालने के लिए आयोजित किया जाता है। इसे भी पढ़ें वकील को फंसाने के मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को 20 साल की जेल

Read More

पालनपुर, एजेंसियां : गुजरात में बनासकांठा जिले के पालनपुर की एक सत्र अदालत ने पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को एक वकील को फंसाने के लिए मादक पदार्थ रखने संबंधी 1996 के मामले में बृहस्पतिवार को 20 साल जेल की सजा सुनाई। भट्ट हिरासत में मौत के मामले में पहले से ही सलाखों के पीछे हैं। भट्ट को राजस्थान के एक वकील को झूठा फंसाने का दोषी ठहराया गया था। जिला पुलिस ने यह दावा किया था कि उसने पालनपुर के एक होटल के उस कमरे से मादक पदार्थ जब्त किया था जहां वकील रह रहे थे। भट्ट को 2015…

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को 2047 तक 35,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए अगले तीन दशक में 9-10 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने की जरूरत है। कांत ने कहा कि भारत 2027 तक जापान और जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। कांत ने टेक एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन मुंबई (टीईएएम) के कार्यक्रम ‘मुंबई टेक वीक’ (एमटीडब्ल्यू) के एक सत्र में कहा, ”हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और 2027 तक हम जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी…

Read More

कोलकाता, एजेंसियां : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की एक अदालत ने जनवरी में संदेशखालि में ईडी अधिकारियों पर भीड़ के हमले के मामले में तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख को बृहस्पतिवार को नौ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शेख छह मार्च से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने जांच को राज्य पुलिस से केंद्रीय एजेंसी को स्थानांतरित कर दिया था। शाहजहां मछलीपालन के कारोबार से जुड़ा हुआ है। कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में पांच जनवरी को शाहजहां शेख के ठिकाने पर छापेमारी करने पहुंची ईडी…

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की तर्ज पर सीयूईटी अंक (स्कोर) के आधार पर स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एक साझा काउंसलिंग आयोजित करने पर विचार कर रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यूजीसी ने इस विचार पर चर्चा करने के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों के अधिकारियों के साथ एक समिति बनाई है और पांच विश्वविद्यालयों को प्रायोगिक आधार पर इसमें शामिल किया गया है। इस संबंध में हालांकि स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है कि यदि समिति को यह विचार व्यावहारिक लगता है तो इसे कब लागू…

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : लेखक और टिप्पणीकार गुरुचरण दास ने कहा है कि 1991 में कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और वित्त मंत्री मनमोहन सिंह आर्थिक सुधार लाए थे। उन्होंने बुधवार को अपनी पुस्तक ‘‘द डिलेमा ऑफ एन इंडियन लिबरल’’ के विमोचन के मौके पर यह भी कहा कि भारत ने 1991 में जो गलती की थी और जो वह लगातार कर रहा है, वह यह है कि उसके सुधारक “चुपके-चुपके” सुधार कर रहे हैं तथा इसे जनता तक नहीं पहुंचा रहे हैं। दास का कहना था, ‘‘हम चुपके-चुपके सुधार कर रहे थे। इसका कारण यह…

Read More

पटना, एजेंसियां : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बृहस्पतिवार को खगड़िया लोकसभा सीट से संजय कुमार की उम्मीदवारी की घोषणा की। खगड़िया एकमात्र ऐसी लोकसभा सीट है जहां से माकपा बिहार में चुनाव लड़ रही है। माकपा के जिला (खगड़िया) सचिव संजय कुमार महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे। महागठबंधन के घटक दलों के नेता शुक्रवार को और लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं। बिहार में महागठबंधन के घटक अन्य वामदल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने हाल में बेगुसराय लोकसभा सीट से पार्टी के पूर्व विधायक अवधेश राय की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। राजग में शामिल चिराग पासवान के नेतृत्व…

Read More

बेंगलुरु, एजेंसियां : बेंगलोर ग्रामीण से कांग्रेस के सांसद डी.के. सुरेश के पास 593 करोड़ रुपये की संपत्ति है और इसमें पिछले पांच साल में 75 प्रतिशत वृद्धि हुई है। उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी. के. शिवकुमार के छोटे भाई सुरेश ने 2019 के आम चुनाव से पहले 339 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। बेंगलोर ग्रामीण से इस बार भी चुनाव लड़ रहे सुरेश ने बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों के साथ एक हलफनामा दाखिल किया है, जिसके अनुसार उनके बैंक खातों में 16.61 करोड़ रुपये जमा हैं। सुरेश (57) के पास 21 स्थानों पर…

Read More

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाया कि वह अपने राजनीतिक नाटक के लिए अदालत का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके वकीलों ने अदालत में पुराने आरोपों को ही दोहराया। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पूरा देश जानता है कि सस्ते नाटक और नौटंकी ही आम आदमी पार्टी की असली विशेषता रही है। और आज आम आदमी पार्टी ने सारी हदें पार कर कोर्ट जैसी पवित्र जगह को भी अपने राजनीतिक नाटक का मैदान बना…

Read More