रामगढ़ : रामगढ़ में गश्ती दल द्वारा वाहन जांच के दौरान 348 बोतल शराब पकड़ी गयी है। जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा उड़नदस्ता दलों, स्टेटिक सर्विलांस दलों का गठन किया गया है।
इसी क्रम में रविवार देर रात को गुप्त सूचना मिलने पर नियंत्रण कक्ष द्वारा उड़न दस्ता दल को तत्काल रूप से इसकी जानकारी दी गई।
इसके बाद उड़नदस्ता दल द्वारा मांडू थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाकर वाहन संख्या JH01CT7247 से 29 कार्टूनों में 348 बोतल शराब जब्त किया गया।
मामले की जानकारी एक्साइज टीम को दी गई जिसके बाद तत्काल रूप से मांडू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अब इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें