Weather Update: झारखंड में शीतलहर को लेकर 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

1 Min Read

Weather Update:

रांची। झारखंड में ठंड में लगातार बढ़ोतरी के बीच मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार गढ़वा, पलामू, लातेहर, चतरा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा जिलों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल रहा है।

पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान गुमला में 5.7°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 28.4°C रहा। इसके अलावा जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा और डालटनगंज में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी:

मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी लोग, खासकर बच्चे और बुजुर्ग, गर्म व ऊनी कपड़े पहनकर बाहर निकलें। विभाग ने देर रात या सुबह जल्दी अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Share This Article
Exit mobile version