Vande Bharat train: रांची-रायपुर वंदे भारत ट्रेन की तैयारी, रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

Anjali Kumari
2 Min Read
Vande Bharat train: रांची। रांची रेल डिविजन ने यात्रियों की सुविधा और यात्रा को तेज़ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण

Vande Bharat train:

रांची। रांची रेल डिविजन ने यात्रियों की सुविधा और यात्रा को तेज़ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रांची से रायपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेल बोर्ड को भेजा है। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों, जेडआरयूसीसी और पैसेंजर एसोसिएशन की मांग पर पहले गार्डेनरीच मुख्यालय भेजा गया था, जहां से इसे स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को अग्रेषित किया गया।

रेलवे बोर्ड ने कहा:

रेलवे बोर्ड ने कहा है कि रैक उपलब्ध होने पर रांची-रायपुर वंदे भारत ट्रेन जल्द ही शुरू की जा सकती है। इसके अलावा, टाटा से बनारस के लिए भी वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव शामिल है, जो पुरुलिया होकर गुजरेगी। इस नई कनेक्टिविटी से झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

स्थानीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए रांची रेल डिविजन ने नगर निगम को रांची-हटिया स्टेशन के बीच सिटी बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भी भेजा है। सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने बताया कि बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी, क्योंकि वर्तमान में स्टेशन से शहर तक पहुँचने के लिए कई बार ऑटो बदलना पड़ता है।

रेलवे प्रबंधन ने नगर निगम से कहा:

रेलवे प्रबंधन ने नगर निगम को स्टेशन पर बस पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध कराने की भी बात कही है। रि-डेवलपमेंट के तहत स्टेशन के दक्षिण द्वार के पास नया पार्किंग स्थल तैयार किया जाएगा, जिसमें एक साथ 400 चारपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे।वर्तमान में रांची से तीन वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं रांची-बनारस, रांची-पटना और रांची-हावड़ा। नए प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद रांची की रेल कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत और तेज होने की संभावना है, जिससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा और समय की बचत दोनों मिल सकेगी।

Share This Article