Hazaribagh Saraswati Puja clash: बेलतू क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील, प्रशासन अलर्ट
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित बेलतू में शनिवार को सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान दो संप्रदायों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
Contents
दोनों ओर से पत्थरबाजीः
जानकारी के अनुसार, झड़प के दौरान दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हुई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वे दोनों संप्रदायों के लोगों को समझाने का प्रयास में जुटे हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

















