NationalSergio Gor: सर्जियो गोर सोमवार को लेंगे भारत में नए अमेरिकी राजदूत की शपथ, राष्ट्रपति ट्रंप रहेंगे मौजूद

Sergio Gor: सर्जियो गोर सोमवार को लेंगे भारत में नए अमेरिकी राजदूत की शपथ, राष्ट्रपति ट्रंप रहेंगे मौजूद

Sergio Gor:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिका के 38 वर्षीय सर्जियो गोर सोमवार को भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अक्टूबर में गोर को भारत में अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया गया था। इस समारोह के तुरंत बाद गोर नई दिल्ली में अपने कार्यभार संभालेंगे।

गोर पहले व्हाइट हाउस के राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय के निदेशक ने कहा

गोर भारत में सबसे कम उम्र के अमेरिकी राजदूत होंगे और उन्हें राष्ट्रपति के करीबी सहयोगियों में से एक माना जाता है। गोर पहले व्हाइट हाउस के राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय के निदेशक रह चुके हैं और उन्हें ट्रंप सरकार के दूसरे कार्यकाल में 4,000 से अधिक पदों की समीक्षा का जिम्मा भी सौंपा गया था। गोर ने अक्टूबर में भारत का दौरा भी किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने गोर का स्वागत करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।

नियुक्ति के बाद

नियुक्ति के बाद गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत के रूप में भी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत की भौगोलिक स्थिति, आर्थिक विकास और सैन्य क्षमताएं क्षेत्रीय स्थिरता और साझा सुरक्षा हितों के लिए महत्वपूर्ण हैं। गोर का उद्देश्य अमेरिका-भारत के रक्षा और सुरक्षा सहयोग को गहरा करना, संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार करना, रक्षा प्रणालियों का सह-विकास और महत्वपूर्ण रक्षा बिक्री को पूरा करना है।

भारत मे किन क्षेत्रों में जोर दिया जा रहा है

इसके अलावा गोर ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फार्मास्यूटिकल्स और महत्वपूर्ण खनिजों सहित विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी के अवसरों पर जोर दिया। उनका मानना है कि भारत का तेजी से बढ़ता मध्यम वर्ग दोनों देशों के लिए अपार संभावनाएं लेकर आता है और अमेरिका-भारत सहयोग को नई ऊंचाई तक पहुंचा सकता है।शपथ ग्रहण समारोह के बाद गोर भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles