Indian Railways news: छठ महापर्व के बाद रेलवे ने यात्रियों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली-बेंगलुरु सहित कई रूटों पर राहत

Anjali Kumari
2 Min Read

Indian Railways news:

गया, एजेंसियां। छठ महापर्व के समापन के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में लौटने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। गया, पटना, दानापुर और बरौनी से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और अन्य महानगरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। यह कदम त्योहार के बाद बढ़ी हुई यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उठाया गया है।

दिल्ली और आनंद विहार के लिए विशेष ट्रेनें:

त्योहार के बाद राजधानी दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने कई अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं।

• गया-दिल्ली 03697 स्पेशल ट्रेन: सप्ताह में पांच दिन (रविवार और गुरुवार को छोड़कर) दोपहर 2:15 बजे गया से खुलेगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
• गया-आनंद विहार 02397 स्पेशल: हर रविवार दोपहर 2:15 बजे गया से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
• गया-दिल्ली 03639 स्पेशल: रविवार, मंगलवार और गुरुवार को रात 10 बजे गया से चलेगी और अगले दिन शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

दक्षिण और पश्चिम भारत के लिए भी ट्रेनें:

• छठ पूजा के बाद बिहार और झारखंड से दक्षिण व पश्चिम भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। इनमें प्रमुख हैं —

• दानापुर–बेंगलुरु, पटना–हैदराबाद (चर्लपल्ली), बरौनी–चेन्नई,

• दानापुर–सोगरिया (कोटा), पटना–साबरमती, बरौनी–राजकोट, और रक्सौल–उधना।

रेलवे की तैयारी और यात्रियों के लिए निर्देश:

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, छठ पर्व के बाद दिल्ली, मुंबई और पुणे की दिशा में यात्रियों की संख्या हर साल दोगुनी हो जाती है। इस बार त्योहार और चुनावी माहौल दोनों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क, अतिरिक्त टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं।अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे जल्द टिकट बुक करें, क्योंकि स्पेशल ट्रेनों में सीटें तेजी से भर रही हैं।

इसे भी पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए वित्त मंत्री कर सकती हैं ये ऐलान

Share This Article