World champion women: विश्व विजेता महिला टीम ने पीएम मोदी से की मुलाकात

2 Min Read

World champion women:

नई दिल्ली, एजेंसियां। महिला वनडे विश्वकप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंची। पीएम आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने कप्तान हरमनप्रीत कौर, कोच अमोल मजूमदार और सभी खिलाड़ियों को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। मोदी ने कहा कि “यह सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि भारत की बेटियों की ताकत, जज़्बे और सपनों की जीत है।”

ढोल-नगाड़ों और फूलों से हुआ भव्य स्वागत

रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया था। यह पहली बार है जब भारत ने महिला वनडे विश्वकप का खिताब अपने नाम किया।दिल्ली पहुंचने पर भारतीय महिला टीम का ढोल-नगाड़ों और फूलों से भव्य स्वागत किया गया। होटल में पूरी टीम ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान उनके अनुभव पूछे और कहा कि यह जीत देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

भारत की यह जीत मील का पत्थर साबित हुई

भारत की यह जीत महिला क्रिकेट इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई है। टीम ने इससे पहले 2005 और 2017 में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थी। इस बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने सपनों को हकीकत में बदला और विश्वविजेता बनकर देश का नाम रोशन किया।

इसे भी पढ़ें

Babar Azam T20I record: बाबर टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बनें, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ापाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया

Share This Article