Kuldeep Singh Sengar: बलात्कारी सेंगर के समर्थन में उतरी महिलाएं, दिये अजीब तर्क

1 Min Read

Kuldeep Singh Sengar

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश की राजधानी दिल्ली में लोग तब हैरान रह गये, जब एक बलात्कारी के समर्थन में महिलाएं सड़क पर उतर आईं। ये सभी महिलाएं भगवा वस्त्रधारी थीं। महिला के आबरू से खेलने वाले के समर्थन में महिलाओं के सड़क पर उतरने से लोग हैरान रह गये। ये महिलाएं बलात्कार के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में दिल्ली में सड़क पर उतरी थी। इन महिलाओं ने सेंगर के पक्ष में नारे लगाये। साथ ही उन महिलाओं से झगड़ती दिखीं, जो सेंगर की सजा निलंबित किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं।

दिये अजीब तर्क

दिल्ली में सेंगर के समर्थन में उतरी महिलाओं का तर्क सुनने के बाद लोग माथा पीट रहे हैं। उनका तर्क है कि जब बेंगलुरु के आईटी इंजीनियर अतुल सुभाष, जो मर गया था, उसकी मौत के आरोपी लड़की को 30 दिनों के भीतर जमानत मिल गई थी, तब कोई क्यों विरोध में नहीं उतरा। अब सेंगर के पक्ष में आये अदालत के फैसले का विरोध क्यों किया जा रहा है।

Share This Article
Exit mobile version