Waqf law:
कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के 24 परगना में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प हुई। भीड़ ने पुलिस की 5 बाइक में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। कैदियों को ले जाने वाली वैन को भी पलट दिया। इससे पहले मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई थी। मामले में अब तक 210 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दक्षिण 24 परगना के शोणपुर इलाके में पुलिस से झड़प के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।
Waqf law: मुर्शिदाबाद में हालात सुधरे, 19 परिवार लौटे:
मुर्शिदाबाद में 10-12 अप्रैल बीच हुई हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। दुकानें खुलने लगी हैं। अब तक 19 विस्थापित परिवार अपने घर लौट चुके हैं। मालदा और मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन मिलकर लोगों की सुरक्षित वापसी करवा रहा है।
इसे भी पढ़ें
Waqf law: वक्फ कानून पर बंगाल में हिंसा, धुलियान से 500 लोगों का पलायन, मालदा के स्कूल में शरण ली