मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ थे सीबीआई के ज्यादातर अधिकारी : अरविंद केजरीवाल

1 Min Read

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया है कि सीबीआई के ज्यादातर अधिकारी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ थे पर उन्हें गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना ज्यादा था कि उन्हें अपने आकाओं का आदेश मानना पड़ा।

ट्वीटर पर किया दावा

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर यह दावा किया कि सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत न होते हुए भी उन्हें गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को रविवार शाम करीब आठ घंटों तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

उनपर वर्ष 2021 में लायी गयी आबकारी नीति में कथित गड़बड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने है। मामले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं