Inderjit Singh Bindra passes away: BCCI के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का निधन

2 Min Read

Inderjit Singh Bindra passes away

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। इंद्रजीत सिंह बिंद्रा 1993 से 1996 तक BCCI के अध्यक्ष रहे।
1978 से 2014 तक यानी 36 सालों तक बिंद्रा पंजाब क्रिकेट बोर्ड (PCA) के अध्यक्ष रहे।
बिंद्रा 2014 में क्रिकेट सर्विस से रिटायर होने के बाद, शरद पवार के कार्यकाल में इंडियन क्रिकेट काउंसिल (ICC) के एडवाइजर बने।

इंग्लैंड का गुरुर तोड़ा था

1980 के दशक में बिंद्रा ने एनकेपी साल्वे और जगमोहन डालमिया के साथ मिलकर इंग्लैंड में ही क्रिकेट वर्ल्ड कप खेले जाने की परंपरा को तोड़ा। उनके नेतृत्व में 1987 में पहली बार वर्ल्ड कप इंग्लैंड से बाहर भारत और पाकिस्तान में आयोजित हुआ।

1994 में क्रिकेट प्रसारण में दूरदर्शन की मोनोपॉली खत्म करने के लिए के लिए बिंद्रा ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की। इससे ESPN जैसी इंटरनेशनल कंपनियां बाजार में आईं और प्राइवेट मैच टेलीकास्ट शुरू हुआ।

पंजाब में मिला सम्मान

इंद्रजीत सिंह बिंद्रा के सम्मारन में 2015 में पंजाब के PCA स्टेडियम का नाम बदलकर PCA IS Bindra स्टेरडियम रखा गया।
इंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे एशियाई देशों को एकजुट किया ताकि क्रिकेट का पावर सेंटर एशिया की तरफ शिफ्ट हो सके।

एशियाई देशों को एकजुट किया

इंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे एशियाई देशों को एकजुट किया ताकि क्रिकेट का पावर सेंटर एशिया की तरफ शिफ्ट हो सके।

Share This Article
Exit mobile version