नई दिल्ली, एजेंसियां। गर्मी में झुलस रहा उत्तर भारत मानसून की राह देख रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि 1 से 18 जून तक 20 फीसदी कम बारिश हुई।
इस दौरान सिर्फ 64.5mm पानी बरसा, जबकि इस दौरान 80.6mm बारिश होती है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को, ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया।
फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा। इसके चलते उत्तर भारत में हीटवेव चल रही है।
अगले दो दिनों में रफ्तार पकड़ सकता है मानसून
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। यह महाराष्ट्र के विदर्भ को पार करते हुए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बड़े हिस्से में पहुंचेगा।
इसी दौरान असम, मेघालय सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश होगी।
इसे भी पढ़ें
झारखंड में क्यों लेट हुआ मानसून, 1 सप्ताह देर से आयेगा; 3 साल से कमजोर मानसून की मार झेल रहे किसान