सेंसेक्स 800 अंक नीचे 78,400 पर पहुंचा, निफ्टी भी 200 अंक लुढ़का [Sensex fell 800 points to 78,400, Nifty also fell 200 points]

1 Min Read

निफ्टी के सभी शेयर्स में गिरावट, IT शेयर्स सबसे ज्यादा 2.10% गिरे

मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (20 दिसंबर) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 800 अंक नीचे 78,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 23,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 25 शेयरों में गिरावटः

शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और केवल 5 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडाइसेज में गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा निफ्टी IT 2.10%, निफ्टी रियल्टी 1.63% और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.08% की गिरावट है।

इसे भी पढ़ें

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार शिखर पर, सेंसेक्स ने 78,188 का स्तर छुआ

Share This Article
Exit mobile version