थाईलैंड से आई महिला पर्यटक को मारी गोली [A female tourist from Thailand was shot]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

उदयपुर, एजेंसियां। राजस्थान के उदयपुर शहर में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने थाईलैंड की एक युवती को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि पुलिस को सुबह जिला अस्पताल से सूचना मिली कि एक विदेशी लड़की को अस्पताल लाया गया है जिसे गोली लगी है।

3 युवक अस्पताल में छोड़ कर चले गयेः

शुरुआती जांच में पता चला है कि थाईलैंड की नागरिक थैंक चानोक माली कॉलोनी स्थित एक होटल में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरी हुई थी। रात करीब डेढ़ बजे वह कुछ दोस्तों से मिलने होटल से अकेली निकली।

सूरजपोल के थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि तीन लोग उसे घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल लेकर आये और वहां उसे छोड़कर चले गए। वहां से महिला को महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

उन्होंने कहा कि जब महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, तब उसके साथ तीन लोग थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान और उनका पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। वह 21 अक्टूबर को उदयपुर के होटल में रुकी थी।

इसे भी पढ़ें

शराब बेचने का किया विरोध तो बदमाशों ने मार दी गोली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं