आज 7 जिलों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी [Chance of rain in 7 districts today, yellow alert issued]

2 Min Read

रांची। मौसम विभाग ने झारखंड के 7 जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बोकारो, धनबाद, गिरिडीह , देवघर, जामताड़ा, कोडरमा, दुमका का इलाका शामिल है। इस दौरान राज्य के अन्य जिलों में भी बादल छाए रहेंगे।

22 जुलाई तक हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश

इसके अलावा तीन जिले बोकारो, गिरिडीह और धनबाद में वज्रपात की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश में 22 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

अनुमान से कम हुई बारिश

झारखंड में अभी मानसून का कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में अब तक सामान्य से 348.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 186.1 मिमी बारिश हुई। यानी राज्यभर में सामान्य से 47 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड किया गया।

झारखंड में लोहरदगा में सबसे कम बारिश हुई है। अब तक यहां 350 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 113.6 मिमी ही बारिश हुई।

सबसे अच्छी बारिश गोड्डा में दर्ज की गई। यहां सिर्फ 5 प्रतिशत कम बारिश दर्ज किया गया। यहां सामान्य बारिश का आंकड़ा 319 मिमी है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 8 जिलों में 100 एमएम से अधिक हुई बारिश

Share This Article
Exit mobile version