Run for Jharkhand: रन फॉर झारखंड में दौड़े रांचीवासी, सीएम हेमंत सोरेन बोले– गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है राज्य का 25वां वर्ष

2 Min Read
Run for Jharkhand: रांची। झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में आज को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान

Run for Jharkhand:

रांची। झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में आज को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी के साथ झारखंड रजत जयंती समारोह और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के कार्यक्रमों की श्रृंखला की भी शुरुआत हुई।

हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी:

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं जिनके संघर्ष, कुर्बानी और शहादत से झारखंड की पहचान बनी है। राज्य का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है। ‘रन फॉर झारखंड’ राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को और सशक्त करने का माध्यम है।” सीएम ने कहा कि झारखंड स्थापना की यह रजत जयंती 15 नवंबर को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी।

कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सी.पी. सिंह, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

Share This Article