JharkhandGunshot death Giridih: गिरिडीह के विवादित पत्थर खदान में खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक की मौत

Gunshot death Giridih: गिरिडीह के विवादित पत्थर खदान में खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक की मौत

Gunshot death Giridih:

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड के दलिया स्थित विवादित पत्थर खदान में मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। झड़प के दौरान जमकर लाठी-डंडे और गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक को गोली लगी है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक:

सूत्रों के मुताबिक, यह खदान लंबे समय से बंद थी, लेकिन हाल ही में बिहार के नवादा जिले से आए एक संचालक ने अपने सहयोगियों के साथ खदान में काम शुरू कर दिया। जब स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई और गोली चलने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, खदान को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था, जो मंगलवार को फिर भड़क उठा। घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात पर काबू पाया। सभी घायलों को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर से कई खोखे बरामद किए हैं और गोली चलाने वालों की पहचान की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles