Ranchi Mayor Reservation: रांची में पहली बार पुरूष, आदित्यपुर में आदिवासी और धनबाद में जेनरल मेयर के 9 में से 4 पद आरक्षित, 5 पद अनारक्षित

4 Min Read

Ranchi Mayor Reservation

रांची। रांची को पहली बार पुरूष मेयर मिलेगा। अब तक यहां सिर्फ महिलाएं ही मेयर बनती रही हैं। पर नई आरक्षण नियमावली ने सब कुछ बदल दिया है। इसके मुताबिक रांची में मेयर का पद आदिवासी पुरूष के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इतना ही नहीं, धनबाद सामान्य कोटि का मेयर होगा जबकि आदित्यपुर में आदिवासी।

आरक्षण से संबंधित गजट जारी

झारखंड में नगर निकाय चुनाव के सभी पदों के लिए आरक्षण तय कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इससे संबंधित गजट की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत रांची और आदित्यपुर नगर निगम के मेयर का पद अनुसूचित जनजाति यानी एसटी के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि धनबाद और देवघर नगर निगम का मेयर पद अनारक्षित रखा गया है।

4 मेयर के पद आरक्षित

जारी गजट के अनुसार राज्य के नौ नगर निगमों में से चार के महापौर पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि पांच पद अनारक्षित रहेंगे। हजारीबाग नगर निगम के मेयर का पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 (ओबीसी-1) और गिरिडीह नगर निगम का मेयर पद अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं धनबाद, देवघर, मेदिनीनगर, चास और मानगो नगर निगम के महापौर पद अनारक्षित घोषित किए गए हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष के 10 पद आरक्षित

नियमों के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक पद आरक्षित नहीं किए जा सकते हैं, इसी वजह से नौ में से केवल चार महापौर पद ही आरक्षित किए गए हैं। नगर परिषद के अध्यक्ष पदों में 20 में से 10 पद आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह नगर पंचायतों के 19 अध्यक्ष पदों में से 9 पद आरक्षित घोषित किए गए हैं।

बुंडू एसटी व खूंटी एसटी महिला के लिए रिजर्व

नगर निगम: महापौर पद
रांची नगर निगम एसटी
धनबाद नगर निगम अनारक्षित
मेदिनीनगर नगर निगम अनारक्षित महिला
हजारीबाग नगर निगम ओबीसी1
गिरिडीह नगर निगम एससी
देवघर नगर निगम अनारक्षित
चास नगर निगम अनारक्षित
आदित्यपुर नगर निगम एसटी
मानगो नगर निगम अनारक्षित महिला
नगर पंचायत: अध्यक्ष पद
बंशीधरनगर नगर पंचायत अनारक्षित
मझिआंव नगर पंचायत अनारक्षित
हुसैनाबाद नगर पंचायत एससी
हरिहरगंज नगर पंचायत एससी महिला
छत्तरपुर नगर पंचायत अनारक्षित
लातेहार नगर पंचायत एसटी
कोडरमा नगर पंचायत अनारक्षित
डोमचांच नगर पंचायत ओबीसी 2
बड़की सरैया नगर पंचायत अनारक्षित महिला
धनवार नगर पंचायत अनारक्षित
महगामा नगर पंचायत एसटी
राजमहल नगर पंचायत ओबीसी 1
बरहरवा नगर पंचायत अनारक्षित महिला
बासुकीनाथ नगर पंचायत अनारक्षित महिला
जामताड़ा नगर पंचायत अनारक्षित महिला
बुंडू नगर पंचायत एसटी
खूंटी नगर पंचायत एसटी महिला
सरायकेला नगर पंचायत अनारक्षित
चाकुलिया नगर पंचायत एसटी महिला

इसी माह अधिसूचना संभव

राज्य चुनाव आयोग का लक्ष्य एसआईआर के तीसरे चरण की घोषणा से पहले नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने का है। जनवरी में ही घोषणा होने की संभावना है। यदि अधिसूचना से पहले एसआईआर की घोषणा हो जाती है, तो निकाय चुनाव पर रोक लग सकती है। ऐसे में आयोग जनवरी के तीसरे हफ्ते के करीब अधिसूचना जारी कर देगा। सभी 48 शहरी निकायों के लिए चुनाव प्रस्ताव कभी भी राज्यपाल को भेजा जा सकता है।

Share This Article
Exit mobile version