रांची पुलिस बल के 12 अधिकारी प्रमोशन से पहले लेंगे हजारीबाग में ट्रेनिंग

1 Min Read

Ranchi Police training:

रांची। रांची जिला पुलिस बल के 12 सब-इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति से पहले अनिवार्य प्रशिक्षण के लिए झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग भेजा गया है।

8 सप्ताह की ट्रेनिंग अनिवार्यः

रांची के एसएसपी ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आईजी ट्रेनिंग, रांची के आदेश के तहत आयोजित किया जा रहा है। सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति से पहले 8 सप्ताह का प्रोन्नति प्रशिक्षण अनिवार्य है।

ये अधिकारी भेजे गये ट्रेनिंग के लिएः

रांची जिला बल के प्रशिक्षित होने वाले 12 पुलिस अधिकारियों की सूची इस प्रकार है: गोविंद कुमार, कुमारी विशाखा, राजेंद्र महतो, नीतीश कुमार, दीपक सिन्हा, विवेक कुमार, कुमार गौरव, रितेश महतो, विवेक कुमार दुबे, पल्लव प्रतीक, रंजीत कुमार और सतीश कुमार।

पुलिस प्रणाली होगी सुदृढ़ः

यह प्रशिक्षण न केवल पदोन्नति की औपचारिक प्रक्रिया है, बल्कि पुलिस बल की कार्यक्षमता, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन को सुदृढ़ करने का भी एक महत्वपूर्ण कदम है। रांची पुलिस को उम्मीद है कि यह प्रशिक्षित अधिकारी भविष्य में जिले की पुलिस प्रणाली की रीढ़ साबित होंगे।

Share This Article
Exit mobile version