एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड और ओप्पो मोबाइल्स के बीच एमओयू

1 Min Read

रांचीएमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड और ओप्पो मोबाइल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओयू हुआ है। एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के वीसी डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव, एमिटी एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता और एमिटी स्कूल ऑफ बिजनेस के संस्थान प्रमुख डॉ. कस्तूरी सहाय ने एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड का प्रतिनिधित्व किया।

ओप्पो मोबाइल्स ग्रुप का प्रतिनिधित्व सार्वजनिक मामलों के उपाध्यक्ष विवेक वशिष्ठ और सीएसआर प्रमुख अनुका कुमार ने किया। एआईसीटीई के मुख्य समन्वयक अधिकारी डॉ. बुद्ध चन्द्रशेखर भी मौके पर उपस्थित रहे।

एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के कुलपति डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव ने युवाओं और झारखंड राज्य की बेहतरी के लिए उद्योग और शिक्षा जगत के साथ समझौते के बारे में बताया। कहा कि यह समझौता झारखंड और पर्यावरणीय परिवर्तन लाने में सहायक होगा।

इस एमओयू का उद्देश्य झारखंड के लोगों में ई वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में जागरूकता फैलाना है। साथ ही, युवाओं में नवीनता और रचनात्मकता जगाने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन करना है।

इसे भी पढ़ें

एक साथ 30 को समन, 17 से पूछताछ

Share This Article
Exit mobile version