Viral song in Bihar: JMM विधायक का आइटम सॉन्ग में जलवा, मनोज तिवारी और रवि किशन पर भारी

2 Min Read

Viral song in Bihar

रांची। झारखंड की राजनीति में इन दिनों एक वीडियो ने खलबली मचा दी है। सरायकेला के खरसावां से JMM विधायक दशरथ गगराई एक ‘आइटम सॉन्ग‘ में हीरो की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में विधायक जी सनग्लासेस लगाकर मॉडिफाइड जीप चलाते और एनर्जेटिक बीट्स पर थिरकते दिख रहे हैं।

मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इसे जनसेवक की गरिमा के खिलाफ बताया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या एक विधायक के लिए इस तरह का ग्लैमरस और विवादित बोलों वाला प्रदर्शन शोभनीय है या नहीं। रात का अंधेरा, मॉडिफाइड जीप और ‘नशा’ वाले बोल’नशा चढ़ाओ यार’ नाम के इस झारखंडी-हो फ्यूजन गाने की शुरुआत काफी फिल्मी है।

विधायक दशरथ गगराई पंजाब नंबर की जीप में सवार होकर एंट्री लेते हैं। जगमगाती लाइट्स और कैमरों के फ्लैश के बीच उनका ‘स्वैग’ किसी पेशेवर अभिनेता जैसा लग रहा है। गाने में विधायक के साथ एक महिला डांसर भी आग के गोलों के बीच डांस करती नजर आ रही है, जिसने इस पूरे दृश्य को काफी चर्चा में ला दिया है।

आरोप-‘विधायक की ये हरकत अशोभनीय

वीडियो के सामने आते ही बीजेपी ने हमला बोल दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि को जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, न कि इस तरह के ‘अश्लील’ गानों में अभिनय करना चाहिए। पार्टी ने इसे झारखंड की संस्कृति और विधायक पद की गरिमा के विपरीत बताया है। हालांकि, विधायक की ओर से अभी तक इस आलोचना पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है।

झामुमो ने किया पलटवार

बीजेपी के आरोपों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पलटवार किया है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि जब बीजेपी सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी नाच-गा सकते हैं, तो हमारे विधायक क्यों नहीं। झामुमो का यह भी दावा किया है कि दशरथ गागराई इस वीडियो में ऐसे छाये हैं कि बीजेपी के मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे सितारों पर भारी दिखते हैं।

Share This Article
Exit mobile version