Jharkhand municipal elections 2025: झारखंड निकाय चुनाव: SC-ST के लिए 2011 की जनगणना आधार

1 Min Read

Jharkhand municipal elections 2025:

रांची। झारखंड में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं और वार्डों के आरक्षण को लेकर जिला स्तर पर काम शुरू हो चुका है। अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 2011 की जनगणना को आधार माना जाएगा, जबकि ओबीसी श्रेणी 1 और 2 के लिए हाल का सर्वे ही मान्य होगा। जिला प्रशासन प्रारंभिक मसौदा तैयार कर चुनाव आयोग को भेजेगा और आयोग की मंजूरी के बाद ही आरक्षण सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

नई सर्वे के आधार पर

धनबाद और चिरकुंडा में नई सर्वे रिपोर्ट के आधार पर वार्डवार आरक्षण तय किया जा रहा है, जबकि SC-ST के लिए पुरानी जनगणना लागू होगी। प्रशासन मतदान कर्मियों की तैनाती, बैलेट बॉक्स, डिस्पैच स्थल और मतगणना केंद्रों की तैयारी का भी निरीक्षण कर चुका है। तीन दिसंबर को उपायुक्त की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें चुनाव और आरक्षण प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी।

Share This Article