JharkhandElections municipal: झारखंड में एक ही चरण में होंगे सभी 48 नगर निकायों के चुनाव

Elections municipal: झारखंड में एक ही चरण में होंगे सभी 48 नगर निकायों के चुनाव

Elections municipal:

रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरे राज्य के सभी 48 नगर निकायों के चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। आयोग ने सभी जिलों को आवश्यक तैयारियां तेज करने और वार्डों के आरक्षण की प्रारंभिक सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनवरी में इसे अंतिम रूप दिया जा सके।

आरक्षण की नई व्यवस्था:

नई व्यवस्था के अनुसार वार्ड पार्षदों के लिए चक्रीय आरक्षण पुनः लागू होगा, लेकिन नगर निगम मेयर और अन्य अध्यक्ष पदों से यह व्यवस्था हटाई गई है। नए फॉर्मूले में मेयर/अध्यक्ष पदों पर क्रमशः ST, SC, BC-1 और BC-2 को आरक्षण दिया जाएगा. राज्य में 50% आरक्षण सीमा के चलते नौ नगर निगमों में से केवल चार ही निगमों के मेयर पद आरक्षित होंगे।

अनुमानित आरक्षण इस प्रकार हो सकता है:

  • रांची, आदित्यपुर – ST
  • गिरिडीह – SC
  • हजारीबाग – OBC
  • देवघर, धनबाद, चास, मेदिनीनगर, मानगो – अनारक्षित
    यदि किसी वार्ड में SC, ST या OBC आबादी 1% से कम है, तो वहां आरक्षण लागू नहीं होगा।

जिले जुटे तैयारी में, बूथ और सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
निर्वाचन आयोग ने जिलों को मतदान केंद्रों की योजना तैयार करने, मतदाता सूची की समीक्षा करने और संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया, आचार संहिता, खर्च सीमा और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भेज दी गई है। मतदाता जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे, जबकि चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी ताकि लोग भयमुक्त होकर मतदान कर सकें।

जल्द जारी होगी अधिसूचना:

वार्ड और मेयर पदों का आरक्षण जारी होने के बाद ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा।अनुमान है कि यह जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है। हाईकोर्ट को आयोग ने आश्वस्त किया है कि आठ सप्ताह में सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और 45 दिनों के भीतर चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। राज्य में सभी नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और अभी प्रशासनिक जिम्मेदारी अधिकारियों के पास है।चुनाव के बाद एक बार फिर स्थानीय प्रतिनिधि शासन में लौट आएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles