Latest NewsSanchar Saathi App: हर नए स्मार्टफोन में ‘Sanchar Saathi App’ एप अनिवार्य साइबर फ्रॉड पर लगेगी बड़ी रोक

Sanchar Saathi App: हर नए स्मार्टफोन में ‘Sanchar Saathi App’ एप अनिवार्य साइबर फ्रॉड पर लगेगी बड़ी रोक

Sanchar Saathi App:

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सभी स्मार्टफोन कंपनियों के लिए ‘Sanchar Saathi’ साइबर सेफ्टी एप को अनिवार्य रूप से प्री-इंस्टॉल करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन एपल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो और शाओमी जैसी अग्रणी कंपनियों को निजी तौर पर भेज दिया गया है। इन्हें इसे लागू करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है।

सरकार ने बदला फैसलाः

महत्वपूर्ण बात यह है कि यूजर्स इस एप को डिलीट या डिसेबल नहीं कर सकेंगे, जबकि पुराने स्मार्टफोन्स में इसे सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इंस्टॉल किया जाएगा। हालांकि, विपक्ष के विरोध के कारण सरकार की ओर से आज 2 दिसंबर को संसद में बयान आया कि इस एप को फोन से भी डिलीट भी किया जा सकेगा।

क्या है Sanchar Saathi एप? कैसे करेगा मदद?

17 जनवरी 2025 को लॉन्च हुआ सरकार का साइबर सिक्योरिटी टूल।

  • अभी यह प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर वॉलंटरी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही सभी नए स्मार्टफोन्स में अनिवार्य होगा।
  • यूजर्स फ्रॉड कॉल, मैसेज और व्हाट्सऐप चैट को सीधे रिपोर्ट कर सकेंगे।
  • किसी भी फोन का IMEI चेक कर चोरी या खोए फोन को तुरंत ब्लॉक कराया जा सकेगा।
  • यह टूल पुलिस और दूरसंचार विभाग को डिवाइस ट्रैकिंग में मजबूती देगा।
  • डुप्लीकेट IMEI से बढ़ रहा खतराः
  • भारत में 1.2 अरब से अधिक मोबाइल यूजर्स हैं, लेकिन डुप्लीकेट IMEI और IMEI क्लोनिंग साइबर क्राइम को तेजी से बढ़ा रहा है। अपराधी चोरी के स्मार्टफोन को ट्रैकिंग से बचाने या स्कैम के लिए इन्हें इस्तेमाल करते हैं।
    DoT के मुताबिक, अब तक 22.76 लाख फेक या संदिग्ध डिवाइस ट्रेस किए जा चुके हैं—इसलिए सरकार इसे और मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
मोबाइल कंपनियों की चिंता:

जानकारी के मुताबिक, बिना पूर्व कंसल्टेशन के दिए गए इस आदेश ने कंपनियों को चौंका दिया है।

  • एपल की पॉलिसी सरकारी या थर्ड-पार्टी एप प्री-इंस्टॉलेशन की अनुमति नहीं देती।
  • पहले भी एपल का भारतीय रेगुलेटरी एंटी-स्पैम एप को लेकर विवाद हो चुका है।
  • एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एपल सरकार से बातचीत कर वॉलंटरी इंस्टॉल प्रॉम्प्ट का सुझाव दे सकता है।
    फिलहाल किसी कंपनी ने आदेश पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।

यूजर्स को क्या होगा फायदा?
✓ चोरी या खोए फोन को तुरंत ब्लॉक कराने की सुविधा
✓ फ्रॉड कॉल/मैसेज रिपोर्ट कर स्कैम कम होने की उम्मीद
✓ नेटवर्क मिसयूज और फर्जी IMEI पर सख्त कार्रवाई

हालांकि एप को डिलीट न कर पाने से प्राइवेसी समूह सवाल उठा सकते हैं, लेकिन सरकार का दावा है कि यह टेलिकॉम सिक्योरिटी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने वाला कदम है।
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसलाः
इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें देशभर के सोशल मीडिया अकाउंट्स को सस्पेंड/ब्लॉक करने के नियम बनाने की मांग की गई थी।

  • कोर्ट ने कहा—व्हाट्सऐप तक पहुंच को मौलिक अधिकार नहीं कहा जा सकता।
  • कोर्ट ने इसे नीति-निर्माण का मामला बताते हुए हस्तक्षेप से इंकार किया।
WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles