Ghatshila By Election Result 2025 Live:
जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के इंतजामों के बीच शुरू हो गयी है। मतगणना केंद्र पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गणना शुरू हुई। शुरुआती रूझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश सोरेन आगे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल सोरेन तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि ये पहला राउंड है।
दोपहर 12 बजे तक पांच राउंड की मतगणना के बाद स्थिति साफ होने की संभावना है।



