JharkhandJamshedpurJamshedpur police crack down: जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर पुलिस सख्त, ड्रग्स और अवैध हथियारों पर चलाएगी बड़ा अभियान

Jamshedpur police crack down: जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर पुलिस सख्त, ड्रग्स और अवैध हथियारों पर चलाएगी बड़ा अभियान

Jamshedpur police crack down:

जमशेदपुर। जमशेदपुर में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को एसएसपी पीयूष पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में शहर में फैल रहे ड्रग्स नेटवर्क, अवैध हथियारों की सप्लाई और लंबित मुकदमों पर गहन चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार:

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, सभी डीएसपी और शहरी क्षेत्र के थाना प्रभारियों ने भाग लिया। एसएसपी ने स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि कार्रवाई केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखनी चाहिए। उन्होंने ड्रग्स तस्करों पर तुरंत प्रभाव से विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया। ड्रग्स पैडलर्स की पहचान, उनके नेटवर्क की धज्जियाँ उड़ाने और पूरे रैकेट को जड़ से खत्म करने की रणनीति बनाई गई। अवैध हथियारों की सप्लाई पर नियंत्रण भी इस बैठक का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। पुलिस ने अवैध हथियारों की बरामदगी, सप्लाई चैन की पहचान और इसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तेज अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

लंबित मुकदमों पर विशेष जोर:

लंबित मुकदमों पर भी विशेष जोर दिया गया। वारंट, कुर्की और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में देरी अब स्वीकार्य नहीं होगी। पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र निर्गम और सिटीजन पोर्टल से संबंधित कार्यों की निगरानी और सुधार पर भी जोर देने के निर्देश मिले। बीते कुछ महीनों में ड्रग्स और अवैध हथियारों के बढ़ते कारोबार ने शहर के अपराध ग्राफ को बढ़ाया है, जिससे युवा तेजी से अपराध की ओर झुक रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जमशेदपुर में अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। ड्रग्स और हथियारों के इस काले धंधे पर जल्द ही मजबूत कार्रवाई का असर दिखने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles