Latest NewsAzam Khan: आजम खान को बड़ी राहत, 7 साल पुराने टिप्पणी मामले में कोर्ट ने किया बरी

Azam Khan: आजम खान को बड़ी राहत, 7 साल पुराने टिप्पणी मामले में कोर्ट ने किया बरी

Azam Khan:

लखनऊ, एजेंसियां। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को एक पुराने और चर्चित मामले में बड़ी राहत मिली है। अमर सिंह की बेटियों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में दर्ज केस में एमपी–एमएलए कोर्ट ने आजम खान को बरी कर दिया। यह मामला 2018 का है, जब भूतपूर्व सांसद अमर सिंह ने आरोप लगाया था कि एक इंटरव्यू के दौरान आजम खान ने उनकी बेटियों को “एसिड हमले” की धमकी दी थी। इसी बयान को आधार बनाकर अमर सिंह ने गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके तहत आजम के खिलाफ IPC की धारा 153A, 295A और 506 के तहत कार्रवाई हुई।सुनवाई के दौरान आजम खान स्वास्थ्य कारणों से अदालत नहीं पहुंचे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में उन्हें आरोपों से बरी कर दिया। इससे आजम खान को लंबे समय बाद बड़ी कानूनी राहत मिली है।

दो PAN कार्ड मामले में पाए गए थे दोषी:

इस राहत से पहले इसी महीने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दो अलग-अलग जन्म तिथियों के आधार पर दो PAN कार्ड बनवाने के मामले में दोषी करार दिया गया था। एमपी–एमएलए कोर्ट ने दोनों को 7 साल की सजा सुनाई थी। यह मामला 2019 में बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर दर्ज हुआ था। आरोप था कि अब्दुल्ला आजम ने 1993 और 1990 की अलग-अलग जन्म तिथियों के साथ दो पैन कार्ड बनवाए, और आजम खान ने इसमें सहयोग किया।

एक तरफ पैन कार्ड केस में सजा का दबाव है, वहीं अमर सिंह की बेटियों से जुड़े इस मामले में मिली राहत ने आजम खान को आंशिक राजनीतिक और कानूनी संबल दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles