JharkhandPalamu police action: 700 बोतल अवैध शराब जब्त, बोलेरो चालक गिरफ्तार

Palamu police action: 700 बोतल अवैध शराब जब्त, बोलेरो चालक गिरफ्तार

Palamu police action:

पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक सफेद बोलेरो (BR 26A 7477) से 28 पेटी अवैध टनाका शराब बरामद की, जिनमें कुल 700 बोतलें भरी हुई थीं। मौके से वाहन चालक सौरभ सिंह, निवासी अलीनगर, को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि पथरा की ओर से अवैध शराब से लदी बोलेरो नारायणपुर बाजार की ओर आ रही है। इसके बाद थाना गश्ती दल तुरंत इलाके में सक्रिय हो गया। कुछ देर बाद संदिग्ध बोलेरो दिखी, जिसे देखते ही चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों की सतर्कता से वाहन को रोक लिया गया।

बोरे में छुपाकर रखी थी शराब:

तलाशी के दौरान बोलेरो में रखे पांच बड़े प्लास्टिक बोरे मिले जिनमें 28 पेटियां रखी थीं। इन पेटियों में 700 बोतल टनाका देशी शराब भरी हुई मिली। चालक किसी भी तरह का वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद शराब और वाहन दोनों को जब्त कर लिया गया।

चालक भेजा गया न्यायिक हिरासत में पकड़े गए चालक सौरभ सिंह को थाने लाकर पूछताछ की गई और अवैध शराब तस्करी के आरोप में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस टीम ने निभाई अहम भूमिका:

गश्ती दल में सहायक अवर निरीक्षक कालिका राम, हवलदार नवल किशोर प्रधान, जवान सोभनाथ साव, अरविंद कुमार, और वाहन चालक सुरेन्द्र पाल शामिल थे। उनकी सतर्कता और संयुक्त कार्रवाई से यह बड़ी खेप पकड़ी जा सकी।यह पलामू पुलिस द्वारा हाल के दिनों में अवैध शराब तस्करों पर की गई सबसे बड़ी जब्ती में से एक मानी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles