Raped in Dandiya Night:
दुमका। झारखंड के दुमका जिले में एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्टेज प्रोग्राम के बहाने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने इस संबंध में हंसडीहा थाना में लिखित आवेदन दिया है, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कार्यक्रम के लिए बुलाया थाः
पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि वह देवघर में किराए के मकान में रहकर स्टेज कार्यक्रम कर जीविका चलाती है। 28 सितंबर को सौरभ कुमार नामक युवक ने उसे फोन कर हंसडीहा में डांडिया प्रोग्राम में परफॉर्म करने के लिए बुलाया। इसके बाद सौरभ कुमार, राजन राज और पारस राज यादव नामक युवक सफेद रंग की कार से देवघर स्थित उसके कमरे पर आए और उसे अपने साथ ले गए।
पीड़िता ने बताया कि ये घटना 28 सितंबर की है। जिसमें सौरभ कुमार नामक एक युवक ने फोन कर हंसडीहा में प्रोग्राम करने की बात की। फिर सौरभ कुमार, राजन राज, पारस राज यादव देवघर आकर सफेद रंग की कार से मेरे रूम पर आये। इसके बाद लड़की को साथ बैठाकर वो सभी कार में ले गये। हंसडीहा पहुंचने पर डांस करने वाली दूसरी लड़कियों और प्रोग्राम की तैयारी के साथ स्टेज शो के बारे में जानकारी लेनी चाही। इस पर सौरभ ने बताया कि सामने वाले घर में चार लड़की को ठहराया गया है। जब वह वहां पहुंची तो वहां कोई लड़की नहीं थी। इतने में उसे समझ आ गया कि इन तीनों लड़कों ने धोखा से यहां लाया।
दुष्कर्म का वीडियो भी बनायाः
इसके बाद रूम में बंद कर दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही उन लड़कों ने अश्लील वीडियो बनाया गया। उन्होंने ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला दर्ज किया गया है। ही तीन युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
इसे भी पढ़ें
Raped in Palamu: पलामू में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

