Surya Hansda encounter: सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर सियासत जारी, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा- सरकार के इशारे पर हुई हत्या, CBI करे जांच

1 Min Read

Surya Hansda encounter:

जामताड़ा, एजेंसियां। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जामताड़ा में मीडिया से बातचीत के दौरान मुंडा ने कहा कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी था।

गरीब और असहायों की आवाज थे सूर्याः

उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा गरीबों और असहाय लोगों की आवाज बन रहे थे। वह सरकार को घेरने का काम कर रहे थे। इसी कारण उन्हें फर्जी एनकाउंटर में मार दिया गया।

परिजनों से भी करेंगे मुलाकातः

भाजपा नेता ने कहा कि वे सूर्या हांसदा के परिवार से मिलेंगे। साथ ही इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास करेगी।
जामताड़ा के पोसोई मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्जुन मुंडा का स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुमित शरण, भाजपा नेता तरुण कुमार गुप्ता, सुनील हांसदा, दुबराज मंडल और सुरेश राय मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या पर हाईकोर्ट सख्त

Share This Article
Exit mobile version